जानिए राफेल विमान की खासियत, भारत के लिए क्यों है जरूरी

डेस्क : भारत में बहुत दिनों से राफेल विमान पर चर्चा चल रही हैं। लेकिन यह विमान बहुत जल्द भारत को मिलने वाला हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे राफेल विमान के खासियत के बारे में की इस विमान की क्या खासियत हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की ये विमान भारत के लिए इतना ज़रूरी क्यों हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
राफेल विमान की खासियत : 
1 .राफेल एक बहुत ही उपयोगी और मॉडर्न जमाने का लड़ाकू विमान है। इसके एक विमान को बनाने में 70 मिलियन की लागत आती है। इस विमान की लंबाई 15.27 मीटर होती है और इसमें एक या दो पायलट ही बैठ सकते हैं। 

2 .राफेल विमान में लगी मेटेओर मिसाइल 100 किलोमीटर दूर उड़ रहे फाइटर जेट को भी पलभर में मार गिराने में सक्षम है। इस तरह का मिसाइल चीन-पाकिस्तान समेत पूरे एशिया में किसी के पास भी नहीं है। यह विमान भारत के लिए बहुत जरूरी हैं। 

3 .राफेल विमान में ऑप्ट्रॉनिक सिक्योर फ्रंटल इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक सिस्टम से लैस,एमबीडीए एमआइसीए, एमबीडीए मेटेओर और एमबीडीए अपाचे जैसी कई तरह की खतरनाक मिसाइलें और गन लगी हैं। जो पल भर में दुश्मनों को मिट्टी में मिला सकती है। 

4 .राफेल विमान में लगी 1.30 एमएम की एक गन एक बार में 125 राउंड गोलियां चलाने में सक्षम है। 

5 .राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह अधिकतम 24,500 किलोग्राम का भार उठाकर उड़ने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2200 से 2500 किमी. प्रतिघंटा है और इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। 

भारत के लिए क्यों है जरूरी :
यह विमान भारत के लिए बहुत जरूरी हैं। क्यों की आज के समय में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से देश की सीमाओं की सुरक्षा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। अगर राफेल को वायुसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में शामिल किया जाता है तो इससे सेना को एक नई ताकत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment