लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में आज से बटेगा फ्री राशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में आज से फ्री राशन बांटा जायेगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार राज्य में सभी राशनकार्ड धारकों को 2 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक फ्री राशन दिया जायेगा। राशनकार्ड धारक राशन वितरण दूकान से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पैसा देने की ज़रूरत नहीं होगी।

आपको बता दें की प्रधानमंत्र गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत दो अप्रैल यानी शनिवार से राशन का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने शुक्रवार को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

वहीं अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 10 अप्रैल को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त ना करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से उन्हें फ्री में राशन दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment