एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की कई नदियां सावन में सुखी हैं। सारण, सीवान, रोहतास, नवादा, नालंदा, भोजपूर, बक्सर, औरंगाबाद, गया, पटना, अरवल, जहानाबाद समेत कई जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। बारिश नहीं होने से धान की रोपनी भी प्रभावित हो रही हैं।
बता दें की दक्षिण बिहार की नदियों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हैं। इन जिलों में 9 नदियां सूखी पड़ी हैं और 10 नदियों में पानी काफी कम हैं। ऐसे में इन जिलों के किसानों को सुखाड़ जैसे हालात महसूस होने लगे हैं। वहीं भू-जलस्तर में भी गिरावट देखी जा रही हैं।
सीवान के किसान कहते हैं की 15 जुलाई से 26 जुलाई के बीच यहां सिर्फ एक दिन बारिश हुई है। यह बारिश धान की खेती के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं अन्य कई जिलों के किसानों का भी यही कहना हैं। हालांकि सरकार ने धान की फसलों के सिंचाई के लिए डीजल अनुदान देने का ऐलान किया हैं। किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment