यूपी में 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए भर्ती, वेतन 35 हजार!

मेरठ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। अगर आप भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और अभी तक कोई अच्छा मौका नहीं मिला है, तो 30 अप्रैल 2025 को आपके पास एक बेहतरीन मौका होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा कचहरी परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के सभी युवा भाग ले सकते हैं, चाहे वह टेक्निकल क्षेत्र से हों या नॉन-टेक्निकल।

रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर युवाओं के इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि मेले में युवाओं की क्वालिफिकेशन के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ऑन-द-स्पॉट जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा, जिससे वह तुरंत काम शुरू कर सकेंगे।

वेतन पैकेज: 12,000 से 35,000 रुपए तक

इस रोजगार मेले में न्यूनतम 12,000 रुपए से लेकर अधिकतम 35,000 रुपए तक का मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन युवाओं की योग्यता और चयनित पद के आधार पर तय किया जाएगा। इस अवसर का लाभ उठाकर वे युवा जो अपने करियर में उन्नति चाहते हैं, वे इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

काउंसलिंग और मार्गदर्शन की सुविधा

इस रोजगार मेले के दौरान युवाओं को काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। जिससे अगर किसी युवा को करियर से संबंधित कोई समस्या हो, तो उसे एक्सपर्ट की मदद से हल किया जा सकेगा। यह काउंसलिंग युवा उम्मीदवारों को अपनी करियर दिशा को सही तरह से तय करने में सहायक सिद्ध होगी।

रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दस्तावेज

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके अलावा, मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटर और अन्य शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतिलिपि साथ लानी होगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment