गुजरात बोर्ड की 12वीं परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी—सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक।
बोर्ड द्वारा इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम को अपनाया गया है:
A1 ग्रेड: 91% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाएगा।
A2 ग्रेड: 91 से 80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वालों को मिलेगा।
B1 ग्रेड: 80 से 71 प्रतिशत वालों के लिए निर्धारित है।
B2 ग्रेड: 70 से 61 प्रतिशत के बीच अंक लाने वाले छात्रों को मिलेगा।
आपको बता दें की इस वर्ष के रिजल्ट के साथ-साथ गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। GUJCET राज्य में इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
वहीं, पिछले वर्ष गुजरात बोर्ड 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.45% था। जनरल स्ट्रीम में यह आंकड़ा 91.93% और साइंस स्ट्रीम में 82.25% रहा था। इस वर्ष के पास प्रतिशत को लेकर भी छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है।
महत्वपूर्ण लिंक:
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट: https://www.gseb.org
0 comments:
Post a Comment