यूपी में इन कर्मचारियों को मिलेगा 4200 का ग्रेड पे!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लैब टेक्नीशियनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए लैब टेक्नीशियन का वेतनमान 2800 से बढ़ाकर 4200 कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। फैसले के बाद प्रदेश भर के अस्पतालों में जश्न का माहौल देखने को मिला।

वेतन ढांचे में हुआ बड़ा बदलाव

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब लैब टेक्नीशियन वर्ग की वेतन संरचना तीन स्तरीय हो गई है: लैब टेक्नीशियन – ग्रेड पे ₹2800, लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 – ग्रेड पे ₹4200 और सीनियर लैब टेक्नीशियन – ग्रेड पे ₹4600 निर्धारित किया गया हैं। इसके अलावा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लैब टेक्नीशियन संवर्ग के लिए लेवल-5 (₹29200-₹92300) के नए पद सृजित किए जाएंगे। 50% पद सीधी भर्ती से और 50% पद पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे।

पदोन्नति और सीधी भर्ती की व्यवस्था

जब तक पोषक संवर्ग (निचले स्तर के पद) में कर्मचारी कार्यरत रहेंगे, तब तक 25% पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। इसके पश्चात, इन पदों को शत-प्रतिशत सीधी भर्ती से भरा जाएगा। यह बदलाव वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों और मुख्य सचिव की समिति की अनुशंसा के अनुसार लागू किए जा रहे हैं।

इस फैसले पर एसोसिएशन ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह लंबे संघर्ष का नतीजा है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा, “हम वर्षों से इस मांग को लेकर संघर्षरत थे। सरकार के इस निर्णय से हमें सम्मान मिला है और काम के प्रति नई ऊर्जा।”

0 comments:

Post a Comment