भर्ती का प्रारूप तय, बोर्ड के गठन की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, सिपाही भर्ती की तर्ज पर होमगार्ड भर्ती के लिए भी एक विशेष भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके। पहले यह भर्ती जिला स्तर पर होती थी, लेकिन अब इसे होमगार्ड मुख्यालय स्तर से कराने की योजना बनाई जा रही है।
पहली बार लिखित परीक्षा का प्रस्ताव
होमगार्ड मुख्यालय ने शासन को यह प्रस्ताव भी भेजा है कि भर्ती में लिखित परीक्षा को भी शामिल किया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि जिलावार मेरिट सूची के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके। फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भी बदलाव का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, दौड़ की दूरी को 2 किलोमीटर से बढ़ाकर 2.5 किलोमीटर करने पर विचार किया जा रहा है।
योग्यता और आयु सीमा
पहले चरण की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच रखी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगी।
क्यों जरूरी है यह भर्ती?
गौरतलब है कि होमगार्ड जवानों की अंतिम भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी। वर्तमान में 1,18,348 स्वीकृत पदों में से सिर्फ करीब 73,000 होमगार्ड कार्यरत हैं। बीते कुछ वर्षों में सेवाकाल पूरा होने के चलते इनकी संख्या में कमी आई है, जिसे अब भरने की योजना है।
0 comments:
Post a Comment