श्रावस्ती बना सबसे बड़ा केंद्र, 102 मदरसे सील
श्रावस्ती जिले में प्रशासन ने सबसे ज्यादा 102 अवैध मदरसे चिन्हित किए हैं, जिन्हें सील कर दिया गया है। इसके अलावा, एक अवैध धार्मिक स्थल को नोटिस दिया गया है और सार्वजनिक भूमि पर बने 5 मजारों में से 4 हटाए जा चुके हैं। 2 ईदगाहों को भी हटाने की पुष्टि की गई है, जबकि एक मजार का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
सिद्धार्थनगर में 18 मदरसे, 4 धर्मस्थलों पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में 18 अवैध मदरसे और 4 धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण पाया गया है। इनमें से 9 मदरसों का अतिक्रमण हटाया गया, 5 को सील किया गया है। शेष पर कार्रवाई जारी है।
महाराजगंज में 28 अवैध मदरसे, 5 मजारें हटाई
महाराजगंज में अब तक 28 अवैध मदरसों पर कार्रवाई हुई है। साथ ही एक अवैध धार्मिक स्थल और 5 मजारों को हटाया गया है। एक ईदगाह को भी चिन्हित किया गया है। दिलचस्प रूप से फरेंदा तहसील क्षेत्र में कब्जेदार ने स्वयं सहमति से अवैध धार्मिक ढांचे का हिस्सा हटा लिया, जो प्रशासन की सक्रियता का सीधा असर माना जा रहा है।
बलरामपुर: 28 मदरसे, 10 मजारें निशाने पर
आपको बता दें की बलरामपुर में प्रशासन ने 28 अवैध मदरसों में से 22 को सील और 5 को हटाया है। 10 अवैध मजारों में से 8 हटा दिए गए हैं, जबकि 2 को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक अवैध ईदगाह को भी हटाया गया है।
बहराइच: 13 मदरसे, 8 धार्मिक स्थल चिन्हित
बहराइच में प्रशासन ने 13 अवैध मदरसों में से 5 को सील किया है और 8 को हटा दिया है। 8 अवैध धार्मिक स्थलों को नोटिस देकर 2 को हटाया गया है। 2 मजारों में से 1 हटाया गया और एक ईदगाह को भी नोटिस दी गई है।
पीलीभीत में एक मामला, नोटिस जारी
पीलीभीत जिले में अब तक 1 अवैध धार्मिक स्थल का मामला सामने आया है, जिस पर प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
0 comments:
Post a Comment