यूपी में 'कृषि अधिकारी' समेत 50 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2025 के लिए एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इस भर्ती के अंतर्गत फार्म मैनेजर, कृषि अधिकारी, उप डेयरी विकास अधिकारी, रीडर, प्रोफेसर, प्रिंसिपल और व्याख्याता सहित कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से 8 मई 2025 से 9 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी व्यापक रखी गई है। अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, B.Sc, B.Tech/BE, BVSc, MA, M.Sc, या MS/MD जैसी योग्यता होनी चाहिए। संबंधित पदों के लिए योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: ₹105/-, SC/ST: ₹65/-, विकलांग: ₹25/-, भूतपूर्व सैनिक: ₹65/-, महिलाएं/खिलाड़ी/स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित: उनकी मूल श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश को पढ़ें।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु: 50 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

वेतनमान

इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आकर्षक वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। कुछ प्रमुख पदों के वेतनमान निम्नलिखित हैं: कृषि अधिकारी/फार्म मैनेजर: ₹15,600 – ₹39,100 + ग्रेड पे ₹5,400, उप डेयरी विकास अधिकारी: ₹56,100 – ₹1,77,500, प्रिंसिपल: ₹1,23,100 – ₹2,15,900, प्रोफेसर: ₹78,800 – ₹2,09,200, रीडर: ₹67,700 – ₹2,08,700, लेक्चरर: ₹56,100 – ₹1,77,500 प्रतिमाह। 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 08 मई 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जून 2025

फीस भुगतान व संशोधन की अंतिम तिथि: 16 जून 2025

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

0 comments:

Post a Comment