भारत की मिसाइल रेंज को मुख्यतः तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है – शॉर्ट रेंज (छोटी दूरी), मीडियम रेंज (मध्यम दूरी), और लॉन्ग रेंज (लंबी दूरी)। इसके साथ ही भारत ने क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
1. अग्नि-5 (Agni-V): भारत की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल
अग्नि-5 भारत की इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और देश की रणनीतिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।
2. ब्रह्मोस (BrahMos): सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल
भारत और रूस की संयुक्त परियोजना से बनी ब्रह्मोस मिसाइल Mach 2.8-3.0 की गति से उड़ान भरती है। यह 300 से 800 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और ज़मीन, समुद्र व हवा – तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है।
3. पृथ्वी-II (Prithvi-II): कम दूरी की सटीक बैलिस्टिक मिसाइल
पृथ्वी-II मिसाइल की रेंज लगभग 250 से 350 किलोमीटर है और इसे भारत की पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल माना जाता है। यह मिसाइल दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना साधने में सक्षम है।
4. नाग मिसाइल: दुश्मन के टैंकों की कब्र खोदने वाली घातक मिसाइल
नाग एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है, जिसे जमीन से या वाहन से लॉन्च किया जा सकता है। यह दुश्मन के आधुनिक बख्तरबंद टैंकों को भेदने में सक्षम है।
5. शौर्य मिसाइल: जमीन से लॉन्च होने वाली एडवांस्ड स्ट्राइक सिस्टम
शौर्य मिसाइल एक हाइपरसोनिक टैक्टिकल मिसाइल है, जो 700–1,900 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यह मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और इसकी गति दुश्मन की किसी भी प्रतिक्रिया से पहले ही टारगेट तक पहुंचने की अनुमति देती है।
6. अस्त्र मिसाइल: हवा से हवा में मार करने की क्षमता वाली घातक मिसाइल
अस्त्र भारत की पहली स्वदेशी एयर-टू-एयर मिसाइल है। यह मिसाइल हवा में उड़ते लक्ष्य को निशाना बना सकती है, और यह तेजस, सुखोई और मिराज जैसे भारतीय लड़ाकू विमानों से लैस की जा रही है।
7 .के-4 मिसाइल: समुद्र की गहराई से दागी जानें वाली शक्तिशाली मिसाइल
के-4 मिसाइल का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे समुद्र की गहराई में छिपी पनडुब्बियों से दागा जा सकता है। इससे भारत को ऐसी Second Strike Capability मिलती है, जो किसी भी परमाणु हमले के बाद भी जवाब देने में सक्षम है। यानी अगर किसी दुश्मन देश ने भारत पर पहला हमला कर दिया, तो भी भारत समुद्र के नीचे से पलटवार कर सकता है। इसकी रेंज 3500 किमी हैं।
0 comments:
Post a Comment