यूपी में 'फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर' के पदों पर बंपर भर्ती

अमेठी: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA), अमेठी ने फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और असिस्टेंट फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है, जहां वे भारतीय विमानन क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 मई 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या:

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 पदों को भरा जाएगा, जिसमें फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और असिस्टेंट फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर दोनों ही शामिल हैं।

वेतन और भत्ते:

IGRUA उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और उड़ान भत्ते दे रही है। फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर: ₹2,50,000 प्रति माह के साथ प्रति उड़ान घंटे ₹600 का भत्ता। जबकि सहायक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर: ₹1,25,000 प्रति माह के साथ प्रति उड़ान घंटे ₹500 का भत्ता।

कैसे करें आवेदन:

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवार IGRUA की आधिकारिक वेबसाइट igrua.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र निर्धारित दस्तावेज़ों के साथ 25 मई 2025 तक IGRUA के पते पर भेजना होगा।

क्या है योग्यता:

उम्मीदवारों को फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर पद के लिए डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त योग्यता और लाइसेंस के साथ अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के लिए भी वैध लाइसेंस व न्यूनतम उड़ान अनुभव अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मई 2025

0 comments:

Post a Comment