सिपाही और उप निरीक्षक के पदों पर होगी भर्ती
डीजीपी मुख्यालय से मिले प्रस्ताव के अनुसार, इस बार भर्ती में सिपाही और उप निरीक्षक (SI) के कुल 23,763 पदों को भरा जाएगा। इनमें से सिपाही के 19,220 पद और उप निरीक्षक के 4,543 पद शामिल हैं।
सिपाही पदों का विस्तृत विवरण:
सिपाही पीएसी: 9837 पद
सिपाही पीएसी महिला वाहिनी: 2282 पद
सिपाही नागरिक पुलिस: 3245 पद
सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2444 पद
सिपाही विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1341 पद
घुड़सवार पुलिस: 71 पद
उप निरीक्षक पदों का वर्गीकरण:
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242 पद
प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक महिला वाहिनी: 106 पद
उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
उप निरीक्षक विशेष सुरक्षा बल (SSF): 60 पद
भर्ती में आयु सीमा में छूट
राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने उप निरीक्षकों की भर्ती में तीन वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा, जो पहले आयु सीमा पार कर चुके थे।
आवेदन प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापन में विस्तृत जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न शामिल होगी।
0 comments:
Post a Comment