अहमदाबाद: Municipal Engineer के 6 पदों पर भर्ती

अहमदाबाद: गुजरात गौण सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने दिव्यांग (PWD) अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान के तहत Municipal Engineer, Class-3 के 6 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह भर्ती शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के अंतर्गत की जा रही है और इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी सेवा में उचित प्रतिनिधित्व देना है।

पद का विवरण

पद का नाम: Municipal Engineer (Class-3)

कुल रिक्तियाँ: 6 पद

भर्ती श्रेणी: विशेष भर्ती अभियान (केवल दिव्यांगजनों के लिए)

विभाग: शहरी विकास और शहरी आवास विभाग, गुजरात सरकार

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 1 जून 2025 (दोपहर 2 बजे)

अंतिम तिथि: 15 जून 2025 (रात्रि 11:59 बजे)

आधिकारिक वेबसाइट: OJAS Gujarat

शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री। (भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से)

आयु सीमा (15 जून 2025 तक):

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम: 18 वर्ष, अधिकतम: 35 वर्ष, अभ्यर्थियों के लिए आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें।

वेतनमान

प्रारंभिक 5 वर्षों तक: ₹ 49,600/- मासिक स्थायी वेतन, प्रोबेशन पूरा करने के बाद: ₹ 39,900 – ₹ 1,26,600/- (पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार), नियुक्ति और रेगुलराइजेशन गुजरात सरकार के नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों (SLP No. 14124/2012 एवं 14125/2012) के अनुसार किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment