बता दें की ये मिसाइलें हजारों किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्यों को मिनटों में तबाह करने की ताकत रखती हैं, और कई तो परमाणु हथियारों से लैस होती हैं। फिलहाल कुछ ही देशों के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो पूरी धरती के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो देश।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
प्रमुख मिसाइलें: Minuteman III, Trident II D5 (पनडुब्बी आधारित)
रेंज: 12,000 से 13000 किलोमीटर से अधिक
विशेषता: अमेरिका की मिसाइलें विश्व के किसी भी हिस्से को सटीकता से निशाना बना सकती हैं। इसके पास सबसे पुरानी लेकिन अत्यधिक विश्वसनीय मिसाइल प्रणाली है, जो सतह और समुद्र दोनों से लॉन्च हो सकती है।
2. रूस
प्रमुख मिसाइलें: RS-28 Sarmat (Satan II)
रेंज: 11,000–18,000 किलोमीटर
विशेषता: रूस की Sarmat मिसाइल को "डूम्सडे वेपन" कहा जाता है। ये हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल से लैस होती है, जिसे रोक पाना लगभग असंभव माना जाता है। ये मिसाइल दुनिया के किसी भी कोने को निशाना बना सकती हैं।
3. चीन
प्रमुख मिसाइलें: DF-41, DF-5B
रेंज: 12,000–15,000 किलोमीटर
विशेषता: चीन ने हाल के वर्षों में तेज़ी से मिसाइल क्षमताओं में इज़ाफा किया है। DF-41 मिसाइल एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है (MIRV तकनीक) और अमेरिका तक आसानी से पहुंच सकती है।
4. फ्रांस
प्रमुख मिसाइलें: M51 (पनडुब्बी आधारित)
रेंज: 8,000–10,000 किलोमीटर
विशेषता: फ्रांस की परमाणु ताकत मुख्य रूप से पनडुब्बियों पर आधारित है। यह यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका को कवर करने की क्षमता रखता है।
5. यूनाइटेड किंगडम (UK)
प्रमुख मिसाइलें: Trident II D5
रेंज: लगभग 12,000 किलोमीटर
विशेषता: ब्रिटेन की मिसाइलें अमेरिकी तकनीक पर आधारित हैं और पनडुब्बियों के ज़रिए लॉन्च की जाती हैं। ये भी विश्व के किसी भी प्रमुख शहर को टारगेट करने में सक्षम हैं।
0 comments:
Post a Comment