ग्राम पंचायतों का आंशिक पुनर्गठन:
वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश में कुल 58,195 ग्राम पंचायतें थीं। हाल ही में हुए पुनर्गठन के बाद अब यह संख्या घटकर 57,694 रह गई है। यानी कुल 512 ग्राम पंचायतें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं, वहीं 11 नई पंचायतें बनी हैं। इस बदलाव की सूचना पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने प्रदेश के पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को भी भेज दी है।
जनसंख्या के आधार पर वार्ड निर्धारण की प्रक्रिया
पंचायती राज निदेशालय ने समस्त जिलाधिकारियों से 20 जून तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार) का डेटा मांगा है। इस डेटा के आधार पर पंचायतों में वार्डों का निर्धारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के वार्ड निर्धारण के बाद मतदाता सूची बनाई जाएगी और पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण का फैसला लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है।
प्रमुख जिलों में पंचायतों की समाप्ति का आंकड़ा
पंचायतों के इस पुनर्गठन में कई प्रमुख जिलों की पंचायतें प्रभावित हुई हैं। देवरिया में 64, आजमगढ़ में 49, अयोध्या में 22, अमरोहा में 21, अलीगढ़ में 16, फतेहपुर में 19, फर्रूखाबाद में 14, गाजियाबाद में 19, गोंडा में 22, गोरखपुर में 22, हरदोई में 14, कुशीगनर में 23, मऊ में 26, प्रतापगढ़ में 46, संतकबीर नगर में 24 और सीतापुर में 11 पंचायतें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी ग्राम पंचायतों की संख्या में कटौती हुई है।
0 comments:
Post a Comment