बिहार BPSC 71वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: DSP के 14 पद शामिल

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 से जुड़ी एक अहम घोषणा की है। इस बार न केवल पदों की संख्या में इजाफा किया गया है, बल्कि प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तिथि भी बदल दी गई है। आयोग की इस घोषणा से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, खासकर उन उम्मीदवारों को जो DSP जैसे प्रतिष्ठित पदों की तैयारी कर रहे थे।

पदों की संख्या बढ़ी, DSP के 14 पद शामिल

BPSC ने हाल ही में अधिसूचित किया कि 71वीं संयुक्त परीक्षा के तहत अब कुल 1264 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले यह संख्या 1250 थी। पदों में यह वृद्धि पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 14 नए पदों के जुड़ने के कारण हुई है। यह अधियाचना आयोग को 16 जून 2025 को गृह विभाग, आरक्षी शाखा बिहार, पटना से प्राप्त हुई थी।

पदों का विस्तृत विवरण:

श्रम अधीक्षक: 10

ईख पदाधिकारी: 17

वरीय उप समाहर्ता: 100

राजस्व पदाधिकारी: 45

पुलिस उपाधीक्षक (DSP): 14

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी: 79

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी: 502

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी: 22

अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक: 03

अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी: 459

अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 13

प्रारंभिक परीक्षा (PT) की तिथि में बदलाव

पहले BPSC की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे बदलकर 13 सितंबर 2025 कर दिया गया है। यह बदलाव आयोग की ओर से उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी का समय देने के लिए किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

71वीं BPSC परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment