1. हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। गर्म दूध या हल्दी वाला पानी रोज़ पीना फायदेमंद माना जाता है।
2. लहसुन
लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची कलियां चबाना लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
3. हरी पत्तेदार
पालक, मेथी, सरसों आदि सब्जियां क्लोरोफिल से भरपूर होती हैं, जो शरीर से धातुओं, केमिकल्स और कीटनाशकों को निकालने में मदद करती हैं। ये लिवर के काम को आसान बनाती हैं और सूजन कम करती हैं।
4. चुकंदर
चुकंदर में बीटालाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करता है। इसे सलाद या जूस के रूप में रोज़ाना लेना चाहिए।
5. अखरोट
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन लिवर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाते हैं और विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। मुट्ठीभर अखरोट नाश्ते में शामिल करना लाभकारी रहता है।
0 comments:
Post a Comment