1. हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों का दर्द
विटामिन-D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। जब यह कमी हो जाती है, तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों का कमजोर होना और फ्रैक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है।
2. थकान और कमजोरी महसूस होना
विटामिन-D की कमी से शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है, जिससे अक्सर थकान महसूस होती है। काम में मन नहीं लगता और सामान्य गतिविधियां भी भारी लगने लगती हैं।
3. इम्यून सिस्टम कमजोर होना
विटामिन-D प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखता है। इसकी कमी से पुरुषों की बीमारियों से लड़ने की क्षमता घट जाती है, जिससे संक्रमण और वायरस का खतरा बढ़ जाता है।
4. डिप्रेशन और मूड स्विंग्स
अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन-D की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। पुरुषों में डिप्रेशन, चिंता और मूड स्विंग्स की संभावना बढ़ जाती है।
5. टेस्टोस्टेरोन स्तर में गिरावट
विटामिन-D पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी कमी से टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिर सकता है, जिससे यौन समस्याएं और ऊर्जा में कमी हो सकती है।
विटामिन-D की कमी से बचाव के उपाय
रोजाना कम से कम 15-20 मिनट धूप में जरूर निकलें। विटामिन-D युक्त आहार जैसे अंडे की जर्दी, फैटी फिश, दूध और यौगर्ट का सेवन बढ़ाएं। अगर डॉक्टर ने सलाह दी हो तो विटामिन-D सप्लीमेंट भी लें। नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
0 comments:
Post a Comment