1. अमेरिका: दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति अमेरिका के पास अत्याधुनिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBMs) हैं। मिनुटमैन-III (Minuteman III) और ट्राइडेंट-II (Trident II) जैसी मिसाइलें अमेरिका की परमाणु त्रय (Nuclear Triad) का हिस्सा हैं। इनकी मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर से अधिक है, और ये कुछ ही मिनटों में लक्ष्य को भेद सकती हैं।
2. रूस
बैलिस्टिक मिसाइलों की बात हो और रूस का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। सार्माट (Sarmat) और यार्स (Yars) जैसे ICBMs रूस की सामरिक क्षमता का परिचायक हैं। सार्माट मिसाइल को "शैतान 2" भी कहा जाता है और यह 18,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक मार कर सकती है। रूस की मिसाइलें हाइपरसोनिक तकनीक से भी लैस हैं, जो रडार से बच निकलने में सक्षम हैं।
3. चीन
बीते कुछ वर्षों में चीन ने बैलिस्टिक मिसाइलों के क्षेत्र में तेज़ी से तरक्की की है। DF-41, DF-31 और DF-17 जैसी मिसाइलें इसकी रणनीतिक संपत्ति हैं। DF-41 की रेंज करीब 15,000 किलोमीटर है और यह एक साथ कई परमाणु वारहेड ले जा सकती है (MIRV तकनीक)। चीन लगातार नए साइलो (मिसाइल बेस) भी बना रहा है, जिससे उसकी बैलिस्टिक क्षमता और मजबूत हो रही है।
4. भारत
भारत की बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली 'अग्नि' श्रृंखला के नाम से जानी जाती है। अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक भारत ने स्वदेशी रूप से कई मिसाइलें विकसित की हैं। अग्नि-5 की रेंज 5,000 किलोमीटर से अधिक है और यह भारत को रणनीतिक "दूर तक मार" की क्षमता देती है। इसके अलावा, भारत ने K-15 और K-4 जैसी सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलें भी विकसित की हैं, जो परमाणु त्रिकोण को पूर्ण बनाती हैं।
5. फ्रांस
फ्रांस एक प्रमुख परमाणु शक्ति है और उसके पास भी अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा है। M51 मिसाइल इसकी पनडुब्बियों से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज करीब 10,000 किलोमीटर है। फ्रांस ने हमेशा अपने रक्षा उत्पादन को आत्मनिर्भर रखा है और मिसाइलों की डिजाइनिंग व निर्माण खुद ही करता है।
6. उत्तर कोरिया
इस सूची में उत्तर कोरिया का भी नाम हैं। हालांकि इसकी तकनीक बाकी देशों जितनी विकसित नहीं, फिर भी उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों के क्षेत्र में तेज़ी से तरक्की की है। Hwasong-17 जैसी मिसाइलें ICBM श्रेणी में आती हैं और अमेरिका तक मार करने की क्षमता रखती हैं। इसकी रेंज 13000किमी बताई जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment