1. भीगे हुए चने:
भीगे हुए काले चने प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट्स का जबरदस्त स्रोत हैं। यह न सिर्फ मांसपेशियों को मज़बूत बनाते हैं बल्कि शरीर में खून की कमी भी दूर करते हैं। रोज़ सुबह खाली पेट मुट्ठीभर भीगे चने खाने से पाचन भी बेहतर होता है और दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
2. शहद और गर्म पानी:
सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पीने से शरीर की अशुद्धियाँ बाहर निकलती हैं और इम्यूनिटी बढ़ती है। शहद प्राकृतिक शुगर का स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
3. बादाम
रातभर भिगोकर रखे गए 4-5 बादाम सुबह खाने से दिमाग़ तेज होता है, याददाश्त बढ़ती है और शरीर को ताक़त मिलती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन E और मैग्नीशियम दिल को भी स्वस्थ रखते हैं।
4. गुड़ और तिल
गुड़ और तिल दोनों ही पारंपरिक खाद्य पदार्थ हैं जिनमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और ज़िंक होता है। यह शरीर को गर्म रखते हैं और खून की कमी को दूर करते हैं। ठंड के मौसम में यह जोड़ी बेहद लाभकारी मानी जाती है, लेकिन इसे पूरे साल खाया जा सकता है।
0 comments:
Post a Comment