सर्दियों में ज़रूर खाएं ये 3 मछलियां, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर

हेल्थ डेस्क। सर्दियों में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा, गर्माहट और पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में मछली एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है, क्योंकि यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा–3 फैटी एसिड और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के मौसम में कुछ खास किस्म की मछलियां खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है, हड्डियां मज़बूत रहती हैं और शरीर को पर्याप्त गर्मी मिलती है।

1. रोहू मछली

भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली रोहू ठंड के मौसम में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन का भंडार मौजूद होता हैं।

इसके प्रमुख फायदे:

उच्च मात्रा में प्रोटीन, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। विटामिन–B कॉम्प्लेक्स और विटामिन–C, जो मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं। हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार। कम फैट होने के कारण यह दिल के लिए भी सुरक्षित विकल्प है। सर्दियों में रोहू का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

2. इलिश मछली

इलिश को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। ठंड में इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

इलिश के पोषक गुण:

ओमेगा–3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए लाभकारी है। विटामिन-A और E, जो त्वचा को सर्द हवाओं से बचाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक हैं। शरीर की सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में असरदार हैं। सर्दियों में इलिश का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ हेल्दी स्किन के लिए भी बहुत उपयोगी है।

3. सैल्मन

सैल्मन मछली दुनियाभर में हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसमें विटामिन डी की मात्रा भी मौजूद होती हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

इसके मुख्य फायदे:

विटामिन–D की भरपूर मात्रा, जो ठंड के मौसम में शरीर में सूर्य की कमी पूरी करती है। हाई प्रोटीन और ओमेगा–3, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं। शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे सर्दियों के संक्रमण से बचाव होता है। सैल्मन का नियमित सेवन ऊर्जा स्तर बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

0 comments:

Post a Comment