नया ‘बिहार अटेंडेंस एप’
बच्चों की उपस्थिति रिकॉर्ड करने के लिए बिहार अटेंडेंस एप तैयार किया गया है। इस एप को राज्य में एंट्रोलैब आईटी साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। एप में फेस रिकॉग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे केवल स्कूल में उपस्थित बच्चे और शिक्षक ही अटेंडेंस दर्ज कर पाएंगे।
इसमें, शिक्षक और छात्र दोनों को फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। स्कूल से बाहर रहने पर अटेंडेंस नहीं बनेगी। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और उपस्थिति प्रतिशत में सुधार आएगा। स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी। शिक्षक और छात्रों की जिम्मेदारी बढ़ेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता और माहौल में सुधार आएगा।
शैक्षणिक माहौल में सुधार
एप के माध्यम से बच्चों के एक्सप्रेशन और उपस्थिति को रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे न केवल उपस्थिति सही होगी बल्कि स्कूल का शैक्षणिक माहौल भी बेहतर होगा। एप को ई-शिक्षा से जोड़ा जाएगा, जिससे जिले के अधिकारी सीधे मॉनिटरिंग कर सकेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर ई-शिक्षा कोष कार्यालय भी गठित किया जाएगा।
प्रशिक्षण की व्यवस्था
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों को प्रशिक्षण पत्र जारी किया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि प्रत्येक स्कूल का प्रधान और नोडल शिक्षक डिजिटल माध्यम से अटेंडेंस दर्ज करने में सक्षम बने।
अधिकारी सीधे मॉनिटरिंग कर पाएंगे।
बिहार के सरकारी स्कूलों में यह कदम शिक्षा को हाईटेक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए यह एक नई और आधुनिक व्यवस्था है, जिससे स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग को वास्तविक डेटा मिल सकेगा।

0 comments:
Post a Comment