इस कैलेंडर में यह तय किया गया है कि कौन-सी छुट्टियां पूरे देश के सभी केंद्रीय सरकारी दफ्तरों पर लागू होंगी, किन दिनों को कर्मचारी अपनी जरूरत के अनुसार चुन पाएंगे और कितनी छुट्टियां केवल क्षेत्रीय आधार पर तय होंगी। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
1. 2026 की अनिवार्य (Mandatory) छुट्टियां
ये छुट्टियां देशभर के सभी केंद्रीय कार्यालयों में लागू होंगी। यानी इन दिनों सभी केंद्रीय दफ्तर बंद रहेंगे। इनमें शामिल हैं, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस डे, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, ईद-ए-मिलाद। ये त्योहार पूरे देश में समान महत्व रखते हैं, इसलिए इन्हें पूरे भारत में अनिवार्य छुट्टियों की श्रेणी में रखा गया है।
2. 2026 की ऑप्शनल (Optional) छुट्टियां
केंद्रीय सरकार ने ऑप्शनल छुट्टियों के मामले में दफ्तरों को कुछ स्वतंत्रता दी है। दिल्ली स्थित कार्यालय, दिल्ली में मौजूद मंत्रालय और दफ्तरों के लिए तीन छुट्टियां सरकार तय करेगी।
दिल्ली के बाहर वाले कार्यालय
देश के अन्य राज्यों में स्थित केंद्रीय दफ्तरों को अपने क्षेत्र के त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए तीन ऑप्शनल छुट्टियां खुद चुनने की सुविधा होगी। यह चयन उनकी स्थानीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की सलाह से किया जाएगा।
ऑप्शनल छुट्टियों में शामिल प्रमुख दिन: दशहरा का अतिरिक्त दिन, होली, जन्माष्टमी, राम नवमी, महा शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्री पंचमी/बसंत पंचमी, विशु, वैसाखी, बिहू, उगादी, गुड़ी पड़वा, पहला नवरात्र आदि, छठ पूजा, करवा चौथ। इन त्योहारों का महत्व अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है, इसलिए इनका चुनाव क्षेत्रीय आवश्यकता के आधार पर होगा।
3. 2026 की रिस्ट्रिक्टेड (Restricted) छुट्टियां
केंद्रीय कर्मचारियों को रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे लिस्ट में से दो छुट्टियां अपनी पसंद के हिसाब से चुनने की अनुमति है। यह सूची काफी लंबी है और इसमें वर्षभर के कई प्रमुख त्योहार, जयंती और सांस्कृतिक पर्व शामिल हैं।
इसमें आते हैं—
जनवरी 2026
1 जनवरी (गुरुवार) – नया साल
13 जनवरी (मंगलवार) – हज़रत अली का जन्मदिन
14 जनवरी (बुधवार) – मकर संक्रांति
15 जनवरी (गुरुवार) – माघ बिहू / पोंगल
16 जनवरी (शुक्रवार) – श्री पंचमी / बसंत पंचमी
फ़रवरी 2026
12 फरवरी (गुरुवार) – गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी (गुरुवार) – स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
26 फरवरी (गुरुवार) – महा शिवरात्रि
मार्च 2026
3 मार्च (मंगलवार) – होलिका दहन
3 मार्च (मंगलवार) – डोलयात्रा
19 मार्च (गुरुवार) – चैत्र शुक्लदि / गुड़ी पड़वा / उगादी
31 मार्च (मंगलवार) – राम नवमी
अप्रैल 2026
5 अप्रैल (रविवार) – ईस्टर संडे
15 अप्रैल (बुधवार) – तमिल नया साल / विशु
15 अप्रैल (बुधवार) – वैसाखड़ी (बंगाली नया साल)
15 अप्रैल (बुधवार) – पुथुवर्षम (मलयालम नया साल)
मई 2026
8 मई (शुक्रवार) – गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
जुलाई 2026
16 जुलाई (गुरुवार) – रथ यात्रा
अगस्त 2026
6 अगस्त (बुधवार) – ओणम / थिरु ओणम
15 अगस्त (शनिवार) – पारसी न्यू ईयर / नवरोज़
26 अगस्त (बुधवार) – रक्षा बंधन
सितंबर 2026
14 सितंबर (रविवार) – गणेश चतुर्थी
अक्टूबर 2026
18 अक्टूबर (रविवार) – दशहरा (सप्तमी)
19 अक्टूबर (सोमवार) – दशहरा (महाष्टमी)
20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा (महानवमी)
22 अक्टूबर (बुधवार) – महर्षि वाल्मीकि जयंती
30 अक्टूबर (गुरुवार) – करवा चौथ
नवंबर 2026
17 नवंबर (सोमवार) – नरक चतुर्दशी
17 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा
18 नवंबर (मंगलवार) – भाई दूज
19 नवंबर (बुधवार) – छठ पूजा
24 नवंबर (सोमवार) – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
दिसंबर 2026
23 दिसंबर (बुधवार) – हज़रत अली का जन्मदिन
24 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस ईव
2026 का कैलेंडर क्यों है खास?
कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टियां चुनने का अधिक अवसर मिलता है। क्षेत्रीय त्योहारों को ध्यान में रखकर दफ्तर अपना खास कैलेंडर चुन सकते हैं। परिवार, यात्रा और त्योहारों की प्लानिंग करना आसान हो जाता है। पूरे देश के केंद्रीय कार्यालय एक ही ढांचे का पालन करते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति नहीं बनती।

0 comments:
Post a Comment