इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4724 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक महिलाएं आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
पात्रता मानदंड – कौन कर सकता है आवेदन?
आंगनबाड़ी में नौकरी पाने के लिए कुछ निर्धारित योग्यताएँ पूरी करना जरूरी है: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 35 वर्ष, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया – कैसे होगी नियुक्ति?
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
विशेष प्राथमिकता
इस भर्ती में कुछ श्रेणियों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जैसे गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं, विधवा महिलाएं। सरकार का यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने की दिशा में सराहनीय है।

0 comments:
Post a Comment