18 सवालों वाली प्रश्नावली पर समय बढ़ा
8वें वेतन आयोग ने यूनियनों को 18 सवालों वाली प्रश्नावली पर प्रतिक्रिया देने के लिए समय बढ़ा दिया है। अब 31 मार्च 2026 तक कर्मचारी और संगठन अपने जवाब आयोग को भेज सकते हैं।
यूनियनों की मांग: महंगाई भत्ते के फॉर्मूले
यूनियन का कहना है कि वर्तमान DA फॉर्मूला पुरानी महंगाई दर के हिसाब से बनाया गया था। अब जब महंगाई तेजी से बढ़ रही है और डिजिटल सेवाएं, शिक्षा और इलाज महंगे हो गए हैं, तो फॉर्मूले को अपडेट किया जाना चाहिए। अभी DA की गणना 3 सदस्यों वाले परिवार के आधार पर होती है। यूनियन का सुझाव है कि इसे 5 सदस्यों वाले परिवार के हिसाब से बदला जाए।
यदि सरकार यूनियनों की मांग मान लेती है, तो न्यूनतम बेसिक पे भी बढ़ सकता है। अनुमान है कि अगर मेंबर संख्या 3 से बढ़कर 5 हो, तो मिनिमम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 30,000 रुपये या उससे अधिक हो सकता है।
यूनियनों की अन्य मांग
यूनियन की अन्य मांगें हैं ,DA को बेसिक पे में शामिल किया जाए, जिससे पेंशन और अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो।
पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाए।
फिटमेंट फैक्टर को 8वें वेतन आयोग में सही ढंग से लागू किया जाए, जिससे सैलरी ग्रोथ बेहतर हो।

0 comments:
Post a Comment