अंकुरित मुंग है सेहत के लिए अमृत! रोज खाने से मिलेंगे 10 जबरदस्त फायदे

हेल्थ डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहतमंद रहने के लिए आसान और असरदार विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में अंकुरित मूंग एक सुपरफूड के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर यह साधारण सा दिखने वाला आहार शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

आपको बता दें की अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान इसके पोषक तत्व और भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे शरीर इन्हें आसानी से पचा और अवशोषित कर पाता है।

क्यों खास है अंकुरित मूंग?

अंकुरित मूंग को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह न सिर्फ वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

जानिए इसके 10 बड़े फायदे

वजन घटाने में सहायक – कम कैलोरी और ज्यादा पोषण होने से यह डाइट के लिए आदर्श है।

मजबूत इम्यूनिटी – विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

मसल्स के लिए फायदेमंद – प्रोटीन की अच्छी मात्रा मांसपेशियों को मजबूत करती है।

पाचन में सुधार – इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।

दिल की सेहत बेहतर – यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल – डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

बालों के लिए लाभकारी – इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं।

ऊर्जा का अच्छा स्रोत – सुबह के समय इसे खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

त्वचा में निखार – एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।

डिटॉक्स में मददगार – शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक।

कैसे करें सेवन?

अंकुरित मूंग को आप सलाद, चाट या हल्के मसालों के साथ नाश्ते में खा सकते हैं। इसे नींबू और काली मिर्च के साथ खाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

0 comments:

Post a Comment