अंतरराष्ट्रीय पहचान और विदेशी मुद्रा में काम
अब IFSC (International Financial Services Centre) में काम करने वाली LLP को अपने नाम के साथ International Financial Services Centre LLP जोड़ना अनिवार्य होगा। इन कंपनियों को विदेशी मुद्रा में अपनी वित्तीय गतिविधियों का हिसाब रखने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही, जो संस्थाएं अभी रुपये में काम कर रही हैं, उन्हें बदलाव के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
ट्रस्ट से LLP में रूपांतरण
बिल में निवेश फंड्स के लिए भी एक बड़ा कदम रखा गया है। अब SEBI या IFSC के रजिस्टर्ड स्पेशिफाइड ट्रस्ट सीधे LLP में बदले जा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि निजी इक्विटी और वेंचर कैपिटल फंड्स को कानूनी रूप से अधिक लचीलापन और भरोसेमंद ढांचा मिलेगा।
रिपोर्टिंग साल में एक बार
सरकार ने कंपनियों पर बढ़ते अनुपालन के बोझ को कम करने का फैसला किया है। अब SEBI और IFSCA के रेगुलेटेड फंड्स को किसी भी छोटे बदलाव की जानकारी साल में सिर्फ एक बार देनी होगी। इससे बार-बार फॉर्म भरने और रिपोर्ट तैयार करने की जरूरत समाप्त हो जाएगी।
जुर्माने से होगा समाधान
छोटी प्रक्रियागत गलतियों को अब अपराध की श्रेणी से हटाकर सिविल जुर्माने में बदल दिया गया है। इसका मतलब है कि अब कोई भी छोटी गलती करने पर जेल नहीं जाएगा। जुर्माने के खिलाफ अपील करने और फैसलों को चुनौती देने का भी औपचारिक मार्ग तैयार किया गया है।
आपको बता दें की यह बिल भारत में निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे लागू करने से व्यवसायिक माहौल पारदर्शी और आसान होगा, LLP और AIF को अधिक स्वतंत्रता मिलेगी, और अनुपालन संबंधी जटिलताएं कम होंगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment