ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस बार यह योग खासतौर पर चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा:
1. मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग नई ऊर्जा लेकर आएगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार और लाभ की संभावना हैं। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद हैं, आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती हैं। यह समय आपके लिए फैसले लेने और नए अवसरों को अपनाने का है।
2. मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी योग आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। अचानक धन लाभ या अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं, निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं, करियर में नए मौके मिल सकते हैं, सामाजिक दायरा बढ़ेगा, आपकी योजना और मेहनत इस समय अच्छा परिणाम दे सकती है।
3. सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा फायदा, नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।
4. धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करेगा। करियर में तेजी से उन्नति के संकेत हैं, नई नौकरी या प्रमोशन के योग हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं। परिवार में सुख-शांति आ सकती हैं। आपके लिए यह समय नई शुरुआत और बड़े फैसलों के लिए अनुकूल रहेगा।

0 comments:
Post a Comment