बिहार सरकार की 1 बड़ी घोषणा, महिलाओं के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी दी है। योजना के पहले चरण में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं, और अब अगली किस्त में 20-20 हजार रुपये उन्हें रोजगार के लिए मिलेंगे।

अगली किस्त और राशि वितरण

जिन महिलाओं को पहले 10 हजार रुपये मिल चुके हैं, उन्हें अब कुल 2 लाख रुपये की योजना के तहत चार चरणों में राशि प्राप्त होगी। पहला चरण 20,000 रुपये का होगा, जिसमें महिलाओं को अपनी जेब से 5,000 रुपये निवेश करने होंगे।

चार चरणों में राशि का वितरण इस प्रकार होगा:

पहला चरण → सरकार से 20,000 रुपये, महिलाओं का निवेश 5,000 रुपये

दूसरा चरण → सरकार से 40,000 रुपये, महिलाओं का निवेश 10,000 रुपये

तीसरा चरण → सरकार से 80,000 रुपये, महिलाओं का निवेश 20,000 रुपये

चौथा चरण → सरकार से 60,000 रुपये (मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए)

लाभार्थियों की सूची और मोबाइल एप का इस्तेमाल

जीविका ने इस योजना के लिए एक मोबाइल एप विकसित किया है। इसमें महिलाओं द्वारा रोजगार की जानकारी सबमिट की जा रही है, और इसी आधार पर दूसरी किस्त के लिए सूची तैयार की जाएगी। प्रशासन की योजना है कि सूची अप्रैल के अंत तक पूरी हो जाए और जैसे ही सूची तैयार होगी, खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कब आएगी अगली किस्त

अगली किस्त का पैसा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह तक महिलाओं के खातों में जमा हो सकता है। वर्तमान में 1.81 करोड़ महिलाओं को योजना के तहत पहले चरण की राशि मिल चुकी है, जबकि शहरी क्षेत्र में 11 लाख से अधिक महिलाओं को अब भी राशि प्राप्त करनी बाकी है।

0 comments:

Post a Comment