दुनिया के सात देशों के पास ऐसी अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक है, जिनकी क्षमता उन्हें वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाती है।
अमेरिका: Minuteman-III और Trident-II
अमेरिका के पास Minuteman-III ICBM है, जिसकी रेंज करीब 13,000 किमी मानी जाती है। इसके अलावा Trident-II (D5) पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली मिसाइल है, जो परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है।
रूस: RS-28 Sarmat और Avangard
रूस की RS-28 Sarmat (Satan-2) दुनिया की सबसे भारी ICBM में से एक है, जिसकी रेंज 18,000 किमी तक बताई जाती है। इसके साथ ही Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल भी इसकी ताकत को कई गुना बढ़ा देता है।
चीन: DF-41 और DF-31
चीन की DF-41 ICBM लगभग 12,000–15,000 किमी तक मार कर सकती है और मल्टीपल वारहेड ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा DF-31 भी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
फ्रांस: M51 SLBM
फ्रांस की M51 मिसाइल पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है, जिसकी रेंज करीब 8,000–10,000 किमी है और यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
ब्रिटेन: Trident-II (D5)
ब्रिटेन भी Trident-II (D5) मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जो उसकी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का मुख्य आधार है। इसकी रेंज 12000 किमी है।
भारत: Agni-V मिसाइल
भारत की अग्नि-V ICBM की रेंज लगभग 5,000–8,000 किमी है, जो इसे इंटरकॉन्टिनेंटल श्रेणी में लाती है। इसके अलावा अग्नि-IV भी मध्यम से लंबी दूरी की ताकतवर मिसाइल है।
उत्तर कोरिया: Hwasong-17
उत्तर कोरिया की Hwasong-17 ICBM लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हैं। Hwasong-17 को उसकी सबसे उन्नत मिसाइल माना जाता है, जिसकी रेंज 13,000 किमी तक बताई जाती है।

0 comments:
Post a Comment