1. यूपी में गेहूं का नया MSP और अतिरिक्त भुगतान
इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया। किसानों को गेहूं की उतराई, सफाई और छनाई के लिए 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त भुगतान भी मिलेगा। सरकारी खरीद 30 मार्च से 15 जून तक होगी और प्रदेश में 6500 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार खरीद का लक्ष्य 30 लाख टन रखा गया है, जबकि अनुमान 50 लाख टन तक पहुंच सकता है।
2. नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने की योजना
सरकार ने ‘नवयुग नगर पालिका योजना’ शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के 58 जिला मुख्यालय वाले शहरों में स्मार्ट सिटी मॉडल लागू किया जाएगा। इसमें डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, जल निकासी व्यवस्था, वन डे गवर्नेंस सेंटर, थीम पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
3. औद्योगिक शेड और छोटे उद्योगों को बढ़ावा
छोटे उद्योगों के लिए पीपीपी मॉडल पर औद्योगिक शेड बनाए जाएंगे। जमीन डेवलपर को दी जाएगी और शेड तैयार होने के बाद किराए पर उपलब्ध होंगे। इससे छोटे उद्योगों के लिए निवेश और उत्पादन में सहूलियत मिलेगी।
4. लॉजिस्टिक और मैन्युफैक्चरिंग हब
संभल में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक सेंटर को मंजूरी मिली है। वहीं, ग्रेटर नोएडा (बुढ़ाकी) में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित होगा। यह हब पूर्वी और पश्चिमी औद्योगिक गलियारों के जंक्शन पर स्थित होगा, जिससे व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
5. निजी बिजनेस पार्क विकास योजना
सरकार ने निजी बिजनेस पार्क विकास योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और पार्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे निवेश लागत कम होगी और नए रोजगार सृजन की संभावना बढ़ेगी।
6. गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी
सरकार ने गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने का फैसला लिया है। चिलुआताल में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए 80 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है।
7. ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश
घाटमपुर में 660 मेगावॉट की तीन यूनिट वाली परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए 2242.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इससे बिजली की लागत लगभग 80 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होने की संभावना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment