कई जिलों में बारिश, रजौन सबसे आगे
राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वर्षा बांका जिले के रजौन में 54.6 मिमी रिकॉर्ड की गई।
अगले 3 दिनों के लिए यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 26 मार्च से 28 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक स्थिति बनी रह सकती है।
कोहरा और ठंडी हवा का असर
बारिश के बाद समस्तीपुर, मधुबनी, जमुई, गोपालगंज और बेतिया जैसे जिलों में कोहरे जैसी स्थिति भी देखी गई। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।
किसानों को भी हुआ है नुकसान
हालिया आंधी और बारिश का असर किसानों पर भी पड़ा है। तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं और मक्का की फसल को नुकसान हुआ, आम और लीची के बागानों पर भी असर पड़ा। कई किसानों ने फसल गिरने और उत्पादन घटने की आशंका जताई है।

0 comments:
Post a Comment