बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन 12 जिलों के किसानों को खुशखबरी

पटना। बिहार की पारंपरिक खेती में अब ‘मगही पान’ की मिठास फिर लौटने वाली है। राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए पान विकास योजना (2025-26) की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के 12 चयनित जिलों के किसान मात्र 100 वर्ग मीटर में पान की खेती करने पर ₹11,750 तक का सीधा सरकारी अनुदान पा सकते हैं।

योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार का मकसद पारंपरिक फसलों में घटते मुनाफे को रोकना और किसानों के लिए नकदी फसलों की पैदावार बढ़ाना है। मगही पान अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सरकार इस योजना के जरिए इसे ब्रांड बनाना और किसानों की लागत कम करके उनके मुनाफे को बढ़ाना चाहती है।

किन जिलों में लागू

पान विकास योजना बिहार के 12 जिलों में लागू होगी। ये जिले हैं औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा और सारण।

योजना का लाभ

100 वर्ग मीटर क्षेत्र में पान की खेती करने पर ₹11,750 तक का सीधा अनुदान मिलेगा। योजना पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से लागू होगी। रैयत किसान (खुद की जमीन वाले) और गैर-रैयत किसान (किराये की जमीन वाले) दोनों इसका लाभ उठा सकते हैं। परिवार के किसी एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले बिहार हर्टिकल्चर विभाग की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘पान विकास योजना’ पर क्लिक करें। पेज खुलने के बाद ‘आवेदन करें’ लिंक चुनें। जरूरी डिटेल्स भरकर आवेदन पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment