1. बार-बार पेशाब आना
डायबिटीज में सबसे आम लक्षण है बार-बार पेशाब आना। जब ब्लड शुगर बढ़ता है, तो गुर्दे अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए ज्यादा पेशाब बनाते हैं। इसके कारण दिन और रात दोनों समय पेशाब की आवृत्ति बढ़ जाती है।
2. अत्यधिक प्यास लगना
शरीर में शुगर बढ़ने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। यह अत्यधिक प्यास का कारण बनता है। अगर आपको लगातार प्यास लगी रहती है और पानी पीने के बावजूद राहत नहीं मिलती, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
3. वजन में अचानक बदलाव
डायबिटीज के शुरुआती दौर में वजन अचानक बढ़ना या घटना आम है। टाइप 1 डायबिटीज में वजन तेजी से घट सकता है, जबकि टाइप 2 में अनियंत्रित ब्लड शुगर की वजह से वजन बढ़ सकता है।
4. बार-बार थकान महसूस होना
ब्लड शुगर बढ़ने से शरीर को ऊर्जा मिलना कम हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस करता है। अगर सामान्य दिनचर्या में भी जल्दी थकान हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
5. घाव धीरे-धीरे भरना शुरू कर दे
उच्च ब्लड शुगर के कारण शरीर में इंफेक्शन और घावों का ठीक होने का प्रोसेस धीमा हो जाता है। अगर कट, खरोंच या घाव धीरे-धीरे भरते हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज का टेस्ट करा लेना बेहतर हैं।

0 comments:
Post a Comment