सोमवार को दो दिन बंद रहने के बाद जैसे ही बाजार खुला, सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 5.28% गिरकर ₹1,36,868 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,44,492 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इस साल जनवरी में सोने का वायदा भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका था। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना आज सुबह ₹1,46,120 प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹1,47,218 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट टैक्स समेत ₹1,52,650 प्रति 10 ग्राम है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव:
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,46,120 | 22 कैरेट ₹1,33,950 | 18 कैरेट ₹1,09,630
मुंबई: 24 कैरेट ₹1,45,970 | 22 कैरेट ₹1,33,800 | 18 कैरेट ₹1,09,480
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,48,580 | 22 कैरेट ₹1,36,200 | 18 कैरेट ₹1,13,600
चांदी के दाम में भी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी इस महीने गिरावट देखी गई है। 1 किलो चांदी का भाव आज ₹2,44,900 के आसपास चल रहा है। मार्च में चांदी की कीमतों में 50,000 रुपये प्रति किलो से अधिक की गिरावट आई है, जिससे आम खरीदारों को भी राहत मिली है।
प्रमुख शहरों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव:
मुंबई/दिल्ली/कोलकाता/बेंगलुरु/पटना: ₹2,44,900
चेन्नई: ₹2,49,900

0 comments:
Post a Comment