अब केवल आधार से नहीं बनेगा पैन कार्ड
अभी तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड पर्याप्त माना जाता था और प्रक्रिया काफी सरल थी। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर पैन कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा। आवेदकों को पहचान और जन्म से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदकों को अब जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं का सर्टिफिकेट या अन्य मान्यता प्राप्त सरकारी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं। इस बदलाव से पैन कार्ड प्रक्रिया पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद हो जाएगी।
आधार की जानकारी से मेल जरूरी
नई प्रक्रिया के तहत पैन कार्ड में दर्ज सभी जानकारी आधार से पूरी तरह मेल खानी चाहिए। इसलिए आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स अपडेट करना अनिवार्य होगा।
नए फॉर्म होंगे अनिवार्य
सरकार 1 अप्रैल 2026 से नए आवेदन फॉर्म भी लागू करने जा रही है। पुराने फॉर्म अब मान्य नहीं रहेंगे। पैन कार्ड से संबंधित कोई भी आवेदन केवल नए फॉर्म के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इस बदलाव के बाद पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से थोड़ी लंबी और कड़ी हो जाएगी, लेकिन यह सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करेगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने दस्तावेज और आधार की जानकारी अपडेट कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए।

0 comments:
Post a Comment