क्यों खास है भवानीपुर?
भवानीपुर को लंबे समय से ममता बनर्जी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यही वह सीट है, जहां से उन्होंने कई बार अपनी राजनीतिक ताकत साबित की है। लेकिन इस बार हालात पहले जैसे आसान नहीं दिख रहे। यह क्षेत्र सामाजिक रूप से बेहद विविध है, यहां बंगाली, गैर-बंगाली और मुस्लिम मतदाताओं का मिला-जुला प्रभाव चुनाव को हर बार नया मोड़ देता है। यही वजह है कि इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है।
सर्वे क्या कहते हैं?
हालिया सर्वे संकेत दे रहे हैं कि मुकाबला पहले से ज्यादा कड़ा हो चुका है। ममता बनर्जी को अभी भी अपने पारंपरिक वोट बैंक का मजबूत समर्थन मिल रहा है। वहीं शुभेंदु अधिकारी शहरी वोटर्स, व्यापारी वर्ग और सत्ता-विरोधी लहर का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सर्वे में टीएमसी को हल्की बढ़त दिखाई जा रही है, लेकिन अंतर इतना कम है कि अंतिम परिणाम कुछ भी हो सकता है।
शुभेंदु की चुनौती कितनी बड़ी?
शुभेंदु अधिकारी पहले ही 2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे चुके हैं। अब उनका लक्ष्य भवानीपुर में भी वही इतिहास दोहराने का है। उनकी रणनीति साफ है टीएमसी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध, सत्ता विरोधी माहौल को मजबूत करना और शहरी और युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करना।
ममता बनर्जी की क्या है ताकत?
दूसरी ओर, ममता बनर्जी के पास इस सीट पर मजबूत पकड़ है। क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत छवि और सीधा जुड़ाव हैं, कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव भी हैं साथ ही महिला और अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन भी मौजूद हैं। इन सभी फैक्टर्स के चलते भवानीपुर अभी भी उनके लिए सेफ सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार चुनौती पहले से कहीं ज्यादा बड़ी है।
क्या टूटेगा दीदी का किला?
भवानीपुर का चुनाव अब सिर्फ एक सीट का मुकाबला नहीं रह गया है। यह एक प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। ममता बनर्जी के लिए अपने गढ़ को बचाने की चुनौती हैं, जबकि शुभेंदु अधिकारी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक संदेश देने का मौका हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment