केंद्र सरकार के 7 बड़े फैसले, 1 अप्रैल से देशभर में होंगे लागू

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा किए गए ये बदलाव खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, टैक्सपेयर्स और आम उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। इन नए नियमों में पैन कार्ड, एचआरए, क्रेडिट कार्ड और ईंधन से जुड़े बदलाव शामिल हैं।

अब क्रेडिट कार्ड से भी भर सकेंगे टैक्स

सरकार ने टैक्सपेयर्स को एक नई सुविधा दी है। अब लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए भी टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, इस सुविधा का उपयोग करते समय अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

पैन कार्ड प्रक्रिया होगी और सख्त

नए नियम के अनुसार अब पैन कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पहचान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।

कंपनी के क्रेडिट कार्ड पर स्पष्टता

कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को दिए जाने वाले क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। यदि कार्ड का उपयोग व्यक्तिगत खर्चों के लिए होता है, तो उसे टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। वहीं, आधिकारिक खर्च होने पर उचित दस्तावेज होने जरूरी होंगे।

पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण अनिवार्य

ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाना अनिवार्य होगा। इससे प्रदूषण में कमी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एचआरए क्लेम के नियम कड़े

सैलरीड कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) क्लेम करना अब पहले से ज्यादा पारदर्शी होगा। यदि कोई कर्मचारी सालाना एक लाख रुपये से अधिक किराया देता है, तो उसे मकान मालिक का पैन नंबर देना होगा। साथ ही, यह भी स्पष्ट करना होगा कि मकान मालिक से कोई पारिवारिक संबंध तो नहीं है।

क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर नजर

नए नियमों के तहत बड़े क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन की जानकारी आयकर विभाग तक पहुंचेगी। एक निश्चित सीमा से अधिक भुगतान होने पर उसकी रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। इससे बड़े खर्च सीधे टैक्स रिकॉर्ड से जुड़े रहेंगे और निगरानी बढ़ेगी।

नया आयकर कानून लागू

1 अप्रैल से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू होने जा रहा है, जो पुराने कानून की जगह लेगा। इसका उद्देश्य टैक्स प्रणाली को अधिक सरल, स्पष्ट और आधुनिक बनाना है।

आम लोगों असर

इन सभी बदलावों का असर सीधे आम लोगों की जेब और टैक्स प्लानिंग पर पड़ेगा। खासकर सैलरीड वर्ग और ज्यादा खर्च करने वालों को अब अपने वित्तीय लेन-देन में अधिक सावधानी बरतनी होगी।

0 comments:

Post a Comment