क्या है नया नियम
BPCL के अनुसार, अतिरिक्त सिलिंडर बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को ऐप पर परिवार की स्थिति और आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी देनी होगी। इसमें शामिल हैं:
परिवार के सदस्यों की संख्या
घर में आने वाले मेहमान
शादी, भंडारा या अन्य किसी आयोजन की जानकारी
अन्य घरेलू उपयोग की जरूरतें
सवालों का जवाब देने के बाद ही अतिरिक्त सिलिंडर बुक किया जा सकेगा।
उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है
हालांकि यह नियम स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए आसान है, लेकिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई लोग कीपैड वाले फोन इस्तेमाल करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए नया नियम परेशानी खड़ी कर सकता है। उन्हें सिलिंडर बुक करने के लिए स्मार्टफोन खरीदना, ऐप डाउनलोड करना और सवालों का जवाब देना पड़ेगा। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें अब गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
एजेंसियों की तैयारी नहीं
इस नियम के लागू होने के दिन ही कई उपभोक्ता मोबाइल से बुकिंग करने की कोशिश में असफल रहे और एजेंसी पहुंचे। कई स्टाफ को भी नई प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। एजेंसी संचालकों ने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर अपडेट के बारे में जाना।

0 comments:
Post a Comment