आईडीबीआई बैंक में 1100 पदों पर भर्ती, स्नातक पास के लिए बड़ा मौका

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। IDBI Bank ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू होगी और 19 मार्च 2026 तक चलेगी।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के कुल 1100 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष, अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयन के चरण इस प्रकार होंगे: ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार, भर्ती पूर्व मेडिकल परीक्षण। इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment