अब कक्षा 5 और 6 में भी बदलेगा पाठ्यक्रम
फिलहाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी के आधार पर तैयार की गई किताबों से पढ़ाया जा रहा है। इन किताबों को बच्चों की समझ और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अब इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 5 और 6 में भी एनसीईआरटी पैटर्न लागू करने की तैयारी की जा रही है। इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा।
नई किताबों का मसौदा तैयार
State Council of Educational Research and Training के अधिकारियों के अनुसार कक्षा 5 और 6 के लिए नई पुस्तकों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की योजना है कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से इन कक्षाओं में भी नया पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाए।
किताबों में क्या होगा खास
नई पुस्तकों को इस तरह से तैयार किया गया है कि बच्चे पढ़ाई को आसानी से समझ सकें। सरल भाषा का प्रयोग, चित्रों और उदाहरणों का उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण, अवधारणाओं को स्पष्ट करने पर जोर। इससे छात्रों की तार्किक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
छात्रों को राष्ट्रीय स्तर का लाभ
एनसीईआरटी पैटर्न लागू होने से सरकारी स्कूलों के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे की पढ़ाई में फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी और निजी स्कूलों के बीच पाठ्यक्रम का अंतर भी कम होगा। इस पहल से प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा और छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुसार सीखने का मौका मिलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment