इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन बलों में होगी भर्ती
यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सहायक कमांडेंट के पदों के लिए की जा रही है। इसमें प्रमुख बल शामिल हैं:
Border Security Force (BSF) – 108 पद
Central Reserve Police Force (CRPF) – 106 पद
Central Industrial Security Force (CISF) – 70 पद
Sashastra Seema Bal (SSB) – 53 पद
Indo‑Tibetan Border Police (ITBP) – 12 पद
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें।

0 comments:
Post a Comment