बिहार में बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना। आईएमडी ने बिहार के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज आंधी और बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 11 मार्च को पूर्वी और मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार बताए गए हैं। 9 मार्च को मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

10 और 11 मार्च को बारिश

मौसम विभाग ने 10 मार्च को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 मार्च को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है। अगले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment