यह नई सेवा 5 अप्रैल से शुरू होने वाली है और इसे Akasa Air द्वारा संचालित किया जाएगा। खास बात यह है कि यह दरभंगा से बेंगलुरु के बीच पहली डायरेक्ट फ्लाइट होगी, जिससे यात्रियों को अब दूसरे शहरों के जरिए यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
सप्ताह के सातों दिन चलेगी उड़ान
आपको बता दें की यह नई उड़ान सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। एयरलाइन इस रूट पर 180 सीटों वाले आधुनिक विमान का संचालन करेगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी और टिकट मिलने में भी आसानी होगी।
उड़ान का समय
निर्धारित समय के अनुसार विमान बेंगलुरु से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरेगा और लगभग 12:15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद दरभंगा से यही विमान दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर करीब 3:30 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगा। इस शेड्यूल से यात्रियों को दिन में ही दोनों शहरों के बीच यात्रा करने का विकल्प मिलेगा।
टिकट बुकिंग शुरू
इस नए रूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। उड़ान संख्या QP-1513 और QP-1514 के तहत इस सेवा का संचालन किया जाएगा। शुरुआती चरण में 5 अप्रैल की यात्रा के लिए दरभंगा से बेंगलुरु का टिकट लगभग 7,993 रुपये से उपलब्ध बताया जा रहा है।
यात्रियों को बड़ा फायदा
नई सीधी उड़ान शुरू होने से मिथिलांचल और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासतौर पर नौकरी, पढ़ाई और व्यापार के सिलसिले में दक्षिण भारत जाने वाले लोगों के लिए यह सेवा काफी लाभदायक साबित हो सकती है। अब उन्हें लंबी यात्रा या कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment