240 किलोमीटर लंबी रेल लाइन
यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 240 किलोमीटर लंबी होगी, जो खलीलाबाद से शुरू होकर मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर सदर होते हुए श्रावस्ती के भिनगा और फिर बहराइच तक जाएगी। इस पूरी परियोजना से करीब 118 गांव सीधे तौर पर जुड़ेंगे, जिससे लाखों लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
2018 में हुई थी घोषणा
इस परियोजना की घोषणा वर्ष 2018 में की गई थी और इसे 2024-25 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब तक काम की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है। हालांकि, अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जा रही है ताकि परियोजना को गति मिल सके।
बलरामपुर में सिर्फ ड्रोन सर्वे
बलरामपुर जिले में अभी तक केवल ड्रोन सर्वे ही किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां काम अभी शुरुआती चरण में है।
बहराइच में अधिग्रहण पूरा, श्रावस्ती में जारी
बहराइच जिले में नौ गांवों के 1000 से अधिक किसानों की भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है। वहीं, श्रावस्ती जिले में अभी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। यहां कई गांवों में सर्वे पूरा हो चुका है और कुछ गांवों में सर्वे का काम चल रहा है।
इस नई रेल लाइन के बनने से देवीपाटन मंडल के पिछड़े इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापार, रोजगार और आवागमन के नए अवसर खुलेंगे। खासकर श्रावस्ती जैसे जिले, जो अब तक रेल सुविधा से वंचित रहे हैं, उन्हें पहली बार सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment