बड़े स्तर पर बीज वितरण की तैयारी
कृषि विभाग ने जिले के लिए कुल 1470 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य तय किया है। इसमें: 1170 क्विंटल मूंग, 150 क्विंटल उड़द, 150 क्विंटल शंकर मक्का शामिल हैं। इसका उद्देश्य रबी के बाद खाली पड़े खेतों का बेहतर उपयोग करना और किसानों की आय बढ़ाना है।
बीज पर मिलेगा भारी अनुदान
किसानों को बीज खरीदने में बड़ी राहत दी जा रही है:
मूंग बीज की कीमत ₹138/kg, जिस पर ₹112/kg अनुदान यानी किसानों को केवल ₹26/kg देना होगा। वहीं, उड़द बीज की कीमत ₹141/kg, जिस पर ₹100/kg अनुदान मिलेगा। इससे किसानों की लागत काफी कम हो जाएगी और वे आसानी से दलहनी फसलों की खेती कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
किसानों के लिए क्यों है यह योजना खास?
कम लागत में खेती का अवसर
अतिरिक्त आय का स्रोत
खाली खेतों का उपयोग
मिट्टी की उर्वरता में सुधार

0 comments:
Post a Comment