केंद्रीय कर्मचारियों को डबल खुशखबरी: DA और एरियर पर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाले दिनों में बड़ी राहत की संभावना बनती दिख रही है। एक ओर जहां महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर एरियर मिलने की भी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच 8वां वेतन आयोग को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे कर्मचारियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

मार्च के आखिर तक हो सकता है बड़ा ऐलान

हर साल की तरह इस बार भी सरकार मार्च के अंत तक DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। पिछले वर्षों के रुझान देखें तो अधिकतर घोषणाएं मार्च में ही की गई हैं। हालांकि इस बार थोड़ा विलंब जरूर हुआ है, लेकिन संभावना है कि महीने के अंत तक स्थिति साफ हो जाएगी।

कितनी बढ़ सकती है DA दर?

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। महंगाई के आंकड़ों और AICPI इंडेक्स को देखते हुए करीब 2% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो DA बढ़कर 60% हो जाएगा।

एरियर भी मिलेगा साथ

DA बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, लेकिन इसका भुगतान तुरंत नहीं होता। पहले कैबिनेट मंजूरी मिलेगी, फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन और उसके बाद विभागीय प्रक्रिया। इन सभी चरणों में समय लगने के कारण संभावना है कि नया DA अप्रैल की सैलरी में जुड़ेगा। इसके साथ ही जनवरी से मार्च तक का एरियर भी एक साथ मिल सकता है, जो कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त राहत होगी।

8वें वेतन आयोग से बढ़ी उम्मीदें

इस समय कर्मचारियों की नजरें रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले वेतन आयोग पर भी टिकी हैं। हालांकि इसकी अंतिम सिफारिशें आने में अभी समय लग सकता है, लेकिन यह भविष्य में सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव ला सकता है।

DA मर्ज करने की मांग भी जारी

कर्मचारी संगठनों की ओर से लंबे समय से यह मांग उठ रही है कि 50% DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाए। फिलहाल इस पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच यह मुद्दा फिर से चर्चा में है।

0 comments:

Post a Comment