केंद्र सरकार के आयकर विभाग में आई भर्ती, 13 अप्रैल तक आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अंतर्गत आने वाले आयकर विभाग ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विशेष रूप से कानून (Law) क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है, जिसमें लीगल कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पद शामिल हैं।

भर्ती का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें:

4 पद लीगल कंसल्टेंट के लिए

4 पद यंग प्रोफेशनल के लिए

यह नियुक्ति आयकर निदेशालय (कानूनी एवं अनुसंधान) द्वारा की जाएगी, जो टैक्स से जुड़े कानूनी मामलों और रिसर्च का कार्य संभालता है।

वेतन और सुविधाएं

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। लीगल कंसल्टेंट को ₹1,12,500 प्रति माह, जबकि यंग प्रोफेशनल को ₹60,000 प्रति माह। यह सैलरी सरकारी स्तर पर काफी प्रतिस्पर्धी मानी जाती है, खासकर नए और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों के लिए।

शैक्षणिक योग्यता

लीगल कंसल्टेंट के लिए उम्मीदवार के पास विधि (Law) में स्नातक डिग्री के साथ कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। जबकि यंग प्रोफेशनल के लिए केवल विधि स्नातक डिग्री आवश्यक है, अनुभव जरूरी नहीं है।

आयु सीमा

लीगल कंसल्टेंट के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, जबकि यंग प्रोफेशनल के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026, शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment