बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, 1200+ पदों पर होगी भर्ती

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 72वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर तेजी से काम कर रहा है। इस बार भर्ती प्रक्रिया को और व्यापक बनाने की तैयारी है, जिसमें 1200 से अधिक पदों पर नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है।

विभागों से बड़ी संख्या में पदों की मांग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों से अब तक 1100 से ज्यादा पदों की मांग भेजी जा चुकी है। इनमें प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार करीब 120 पद SDM और DSP स्तर के भी हो सकते हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

पदों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह भर्ती बिहार की अब तक की सबसे बड़ी सिविल सेवा भर्तियों में से एक हो सकती है, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में जाने का मौका मिलेगा।

पहले की परीक्षाओं की स्थिति

BPSC वर्तमान में 70वीं और 71वीं सिविल सेवा परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी करने में लगा हुआ है। 70वीं परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2026 तक आने की संभावना है, जबकि 71वीं मुख्य परीक्षा अप्रैल के अंत में आयोजित हो सकती है। इसके बाद 72वीं परीक्षा को बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। जो युवा सिविल सेवा की नौकरी करना चाहते हैं वो तैयारी में जुट जाए और आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment