PM मोदी का बड़ा संदेश: विकसित भारत के लिए 9 मजबूत संकल्प, देशभर में हलचल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए देशवासियों के सामने 9 महत्वपूर्ण आग्रह रखे हैं। इन संकल्पों का उद्देश्य न केवल पर्यावरण, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी बढ़ावा देना है। ये सभी आग्रह एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जो प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।

1. जल संरक्षण का संकल्प

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पानी बचाने और उसके बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। उनका कहना है कि जल संरक्षण भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत है और हर नागरिक को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

2. वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण

एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से लोगों ने भावनात्मक रूप से पेड़ लगाने की पहल की है। पीएम ने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाएं और पर्यावरण की रक्षा करें।

3. स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं

स्वच्छता को लेकर पीएम ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। गांव, शहर, धार्मिक स्थल या सार्वजनिक स्थान, हर जगह स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।

4. स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश के उद्योग और कारीगरों को मजबूत किया जा सकता है।

5. देश को जानने और घूमने का आग्रह

पीएम मोदी ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। उनका मानना है कि भारत की विविधता को समझने के लिए लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करनी चाहिए।

6. प्राकृतिक खेती की ओर कदम

पीएम ने किसानों से अपील करते हुए उन्होंने रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने की सलाह दी, जिससे स्वास्थ्य और मिट्टी दोनों को लाभ मिलेगा।

7. स्वस्थ भोजन और मोटापे से लड़ाई

प्रधानमंत्री ने मिलेट्स (श्रीअन्न) को आहार में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने तेल के उपयोग को 10% तक कम करने की सलाह दी ताकि मोटापे जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

8. योग, खेल और फिटनेस

उन्होंने कहा कि योग और खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि मानसिक मजबूती भी बढ़ेगी।

9. सेवा भावना का विकास

अंतिम आग्रह में प्रधानमंत्री ने सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद करने से समाज मजबूत होता है और जीवन को उद्देश्य मिलता है।

0 comments:

Post a Comment